विधायक ललित ने कराया टाॅस, 350 खिलाड़ी स्पोर्ट्स में शामिल हुए,सांसद खेल महोत्सव

रिसाली | दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड स्तर पर सांसद खेल महोत्सव रिसाली दशहरा मैदान में आयोजित कराया गया। उक्त खेल महोत्सव का दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने पहले टाॅस कराया फिर कबड्डी खिलाडि़यों से परिचय लेकर खेल का उदघाटन किया। वार्ड स्तर के दस अलग-अलग प्रतियोगिता में 350 खिलाडि़यों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता शुरू कराने से पहले पंजीकृत खिलाड़ियों का सत्यापन कर प्रवेश दिया गया। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव एक ऐसा मैदान है जहां से खेलकर खिलाड़ी क्लस्टर लेबल, विधानसभा स्तर और फिर लोकसभा स्तर पर निष्पक्ष प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर खेलेंगे।

 उन्होंने ग्रामीण स्तर और राष्ट्रीय स्तर के दस अलग-अलग खेलों के बारे में प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी. और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अतिथियों का स्वागत खेल महोत्सव के नोडल सुनील दुबे ने किया। कार्यक्रम में एमआईसी सद्स्य सनीर साहू, पार्षद ममता सिन्हा, धर्मेन्द्र भगत, मण्डल अध्यक्ष अनुपम साहू, समेत आयुक्त मोनिका वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

दो खेलों में मिला वाॅक ओवर

पांच परंपरागत समेत दस खेलों में प्रतिभागियों की संख्या 350 थी। वहीं वाॅलीवाल और कुश्ती के दो वर्ग में केवल एक टीम व खिलाड़ी की उपस्थिति होने पर उन्हें निर्णायक मण्डल ने वाॅक ओवर देते हुए विजेता घोषित किया। वाॅलीवाल और कुश्ती के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग्य अजमाने से पहले ही क्लस्टर लेबल के प्रतियोगिता में प्रवेश पा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *