CG में मानसून सक्रिय, अगले चार दिन तक बादलों की बरसात जारी रहने के संकेत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी और उमस से राहत तो मिली है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा।

क्यों हो रही है इतनी बारिश?

  • राजधानी में रविवार और सोमवार को आसमान बादलों से ढका रहेगा। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
  • बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और सक्रिय मानसून द्रोणिका के कारण छत्तीसगढ़ में बारिश हो रही है।
  • 25 अगस्त को ओडिशा-बंगाल तट पर एक और सिस्टम बनने की संभावना है, जिससे बारिश का दौर और लंबा खिंच सकता है।

रायपुर का मौसम

  • पिछले 24 घंटे की बारिश
  • रायगढ़ – 8 सेमी
  • पुसौर – 9 सेमी
  • रतनपुर, मरीं बंगला देवरी – 7 सेमी
  • चांपा, तखतपुर, बलौदा, मालखरौदा – 6 सेमी
  • अंबिकापुर, चिरमिरी, अर्जुन्दा, बरपाली – 4 सेमी

सबसे अधिक तापमान जगदलपुर में 30.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम दुर्ग में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

किसानों और ग्रामीणों के लिए चेतावनी

  • धान की फसल को बारिश से फायदा होगा, लेकिन जलभराव से नुकसान का खतरा भी है।
  • निचली बस्तियों में जलभराव की समस्या से सावधान रहें।
  • ग्रामीण इलाकों में वज्रपात से बचाव के लिए खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।

मौसम विभाग की अपील: सावधानी बरतें और अलर्ट पर नजर रखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *