MP Agriculture Extension Officer Recruitment 2026: 2784 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 17 जुलाई तक करें आवेदन

नई दिल्ली/भोपाल मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग में कृषि विस्तार अधिकारी (Agriculture Extension Officer – AEO) के 2784 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निर्धारित विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं पूरी होना जरूरी है।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि मध्यप्रदेश के मूल निवासी एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को ₹25,300 से ₹80,500 प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • Agriculture Extension Officer Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • नए अभ्यर्थी पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र की जांच कर अंतिम रूप से सबमिट करें और उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *