रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज विष्णु देव साय से लोकसभा सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री साय ने शर्मा का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं बस्तर आर्ट की आकर्षक प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक और विकासात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बताया जा रहा है कि इस दौरान क्षेत्रीय विकास, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी योजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।