Passenger Comfort Boost: रेलवे ने ट्रेनों में कंबल संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए नई योजना  किया लागू

नई दिल्ली। केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए एक नई पहल की घोषणा की, जिसके तहत अब ट्रेनों में यात्रियों को कंबल के साथ कवर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पहल फिलहाल पायलट आधार पर शुरू की गई है, जिसमें जयपुर से चलने वाली एक ट्रेन में यात्रियों को कंबल और कवर दिए गए हैं।

मंत्री ने बताया कि रेलवे में वर्षों से कंबल का इस्तेमाल होता रहा है, लेकिन यात्रियों के मन में इसके स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर संशय रहता था। इसी चिंता को ध्यान में रखते हुए यह नया कदम उठाया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद इसे अन्य ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा।

इसके अलावा, छोटे-छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी सुविधाओं में सुधार किया गया है। प्लेटफॉर्म की ऊंचाई, लंबाई, कवर और सूचना बोर्ड जैसी सुविधाओं को राजस्थान के करीब 65 स्टेशनों पर लागू किया गया है।

वंदे भारत प्रोजेक्ट के निदेशक निशुंक गर्ग ने बताया कि नई वंदे भारत स्लीपर में अपर बर्थ तक पहुंचने वाली सीढ़ी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि सभी आयु वर्ग के लोग आराम से इसका उपयोग कर सकें। यह पहल खास तौर पर वरिष्ठ नागरिक और बच्चों के लिए सुविधाजनक साबित होगी।

रेलवे का यह कदम यात्रियों की सुविधा और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *