Rail News: रायपुर-बिलासपुर रूट पर ट्रैफिक ब्लॉक, 10 ट्रेनें रद्द, 3 के संचालन में बदलाव

रायपुर। रायपुर और बिलासपुर के बीच रोजाना मेमू और पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वाले हजारों यात्रियों को 26 से 29 जून तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अधोसंरचना विकास कार्य के चलते रायपुर रेल मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इसके चलते 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 3 ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव किया गया है।

रेलवे के अनुसार निपनिया-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज (RUB) निर्माण के तहत रिलिविंग गर्डरों की डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान रेल यातायात प्रभावित रहेगा, इसलिए कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

10 ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे ने 25 से 29 जून के बीच अलग-अलग तिथियों में कुल 10 ट्रेनों को रद्द किया है। इनमें रायपुर-गेवरा रोड मेमू, रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर, गेवरा रोड-रायपुर मेमू, इतवारी-रायपुर पैसेंजर, रायपुर-बिलासपुर मेमू, बिलासपुर-रायपुर मेमू, बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू, गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू तथा कोरबा-रायपुर पैसेंजर जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

तीन ट्रेनों के संचालन में बदलाव

रेलवे प्रशासन ने तीन ट्रेनों के संचालन में भी आंशिक परिवर्तन किया है। 25 और 28 जून को एक ट्रेन बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी तथा बिलासपुर-गेवरा रोड के बीच नहीं चलेगी। इसी तरह एक अन्य ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी और गेवरा रोड तक सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। वहीं 25 जून को एक ट्रेन बिलासपुर में ही समाप्त कर दी जाएगी, जिससे बिलासपुर-रायपुर के बीच उसका संचालन रद्द रहेगा।

रद्द रहने वाली ट्रेनें

ट्रेन संख्याट्रेन का नामरद्द रहने की तिथि
68746                           रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर                                            25 एवं 28 जून
58205रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर25 एवं 28 जून
68745गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर26 एवं 29 जून
58206नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर26 एवं 29 जून
58202रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर26 एवं 29 जून
68728रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर28 जून
68719बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर28 जून
68734बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर28 जून
68733गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर28 जून
58203कोरबा-रायपुर पैसेंजर28 जून

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस, समय और संचालन की स्थिति अवश्य जांच लें। रेलवे का कहना है कि अधोसंरचना विकास कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा। यह कार्य भविष्य में रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, हालांकि फिलहाल कुछ दिनों तक दैनिक यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *