अटल स्मृति उद्यान में राम भक्त कार सेवकों का किया गया सम्मान

  • आर एस एस के पूर्व प्रांत चालक बिसरा राम यादव ने अयोध्या के कार सेवकों का किया स्मरण
  • स्व.अटल जी की ओजस्वी वाणी, राष्ट्रवादी सोच और लोकतांत्रिक दृष्टिकोण भारत वासियों के लिए प्रेरणा स्रोत

भिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न परम श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि 16 अगस्त के अवसर पर कैंप-2 स्थित गायत्री मंदिर मार्ग, भिलाई के स्व.अटल स्मृति उद्यान परिसर में रामभक्त कार सेवकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रांत चालक सम्माननीय बिसरा राम यादव व अन्य अतिथियों द्वारा रामभक्त कार सेवकों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिसरा राम यादव ने अयोध्या गए कार सेवकों की भगवान की राम भक्ति व आस्था के बारे में बताते हुए कहा कि,वर्ष 1990 में उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव की सरकार में अनेकों कार सेवक मारे गए थे .दुबारा वर्ष 1992 में मुख़्यमंत्री कल्याण सिंह की सरकार थी उस समय बाबरी मस्जिद का ढांचा ढहाया गया था .कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित प्रभुनाथ मिश्रा ने श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा राष्ट्रहित में किए गए योगदान और उनके विराट राजनीतिक व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि स्व अटल जी ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट आस्था और देश के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की ओजस्वी वाणी, राष्ट्रवादी सोच और लोकतांत्रिक दृष्टिकोण आज भी भारत वासियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

सम्मान समारोह में अजय केडिया, अमर सोनकर, अशोक कुमार उपाध्याय, भागचंद जैन, बृजेश बिचपुरिया, बुधन सिंह ठाकुर, विष्णु चंद्राकर, देश दीपक सिंह, डॉ. बी. लक्ष्मी नारायण, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, लल्लन पाठक, पुरुषोत्तम अग्रवाल, प्रहलाद शर्मा, अतुल भेलोंडे, प्रवीण पांडे, प्रेम रतन गहलोत, राम आश्रय दुबे, राजमणि दुबे, रूपचंद अनुराग भोसले, एस.एन. सिंह, तोरण लाल सिन्हा, तेज बहादुर सिंह, त्रिलोचन सिंह, योगेंद्र सिंह, विनय शर्मा, विजय शर्मा, दिलीप नाहर एवं रवि नाहर,सुभाष पाण्डेय सहित अनेक कार सेवको का शाल व श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि प्रभुनाथ मिश्रा, गजेंद्र सिंह (पूर्व इंटक नेता), डॉ.संजय तिवारी (एसआर हॉस्पिटल), अरविंद जैन , शिरीष अग्रवाल, पुरुषोत्तम टावरी और कन्हैया सोनी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक चंद्रप्रकाश सोनी ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों का स्वागत चंदन लगाकर किया। आयोजन समिति के सदस्य प्रदीप सेन गुप्ता, अनिल धारे, राजा हावगे, केवल सिंह, मनोज मुखर्जी, परसराम साहू, जीवन गुप्ता, भगवती लाल सिंह, अतुल चक्रवर्ती, राजेश सिंह, विजय सोनी साहू,संजु जायसवाल,कामेश राव सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

सम्मान समारोह में क्षेत्र की महिलाओं एवं नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता ली । उपस्थित गणों ने स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रसेवा, सुशासन और देशहित के विचारों को स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन कार सेवकों के सम्मान के साथ सामाजिक एकता और राष्ट्रसेवा की भावना का संदेश आने वाली पीढ़ी को प्रदान करता है ।
एस आर हॉस्पिटल एवं कॉलेज के चेयरमेन व लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप एवं प्रोडक्शन के प्रधान संपादक डॉ.संजय तिवारी ने चंद्र प्रकाश सोनी व उनकी टीम के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनके सफल आयोजन पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *