सेवानिवृत्त ASI युवराज सिंह बिसेन का निधन, 14 जनवरी को रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

भिलाई नगर | पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं समाजसेवी युवराज सिंह बिसेन का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से परिवार, समाज और पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई है।

स्वर्गीय युवराज सिंह बिसेन क्षत्रिय कल्याण सभा, भिलाई नगर के आजीवन सदस्य थे और 2/6 राधिका नगर, भिलाई में निवासरत थे। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान दुर्ग जिले के विभिन्न थानों में सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर रहकर कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से सेवा दी।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार बुधवार 14 जनवरी को किया जाएगा। दोपहर 12 बजे उनके निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जो रामनगर मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार विधिवत संपन्न होगा।

अपने पीछे वे धर्मपत्नी श्रीमती राधिका सिंह, पुत्र विजय सिंह (छोटा सिंह), पुत्री गुड़िया, पोते शुभम सिंह और तीन पोतियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनके निधन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन सहित सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *