- सेल प्रबंधन से 2 घंटे चली चर्चा
भिलाई/लोकतंत्र प्रहरी। भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबन्धन के फैसलों के खिलाफ कर्मचारियों और अधिकारियों के अधिकारों की मांग को लेकर पिछले 05 दिनों से चल रहे सत्याग्रह को आज समाप्त कर दिया है ।आज उनके सत्याग्रह का पांचवा दिन था पिछले दिनो बीएसपी प्रबंधन की ओर से ठोस आश्वासन नहीं मिलने के बाद विधायक ने साफ तौर पर कहा था कि जब तक डीआईसी से प्रत्यक्ष मुलाकात नहीं हो जाती तब तक सत्याग्रह समाप्त नहीं किया जाएगा उसके बाद आज सेल प्रबंधन के डीआईसी से विधायक देवेंद्र की लगभग 2 घण्टे तक मुलाक़ात और चर्चा हुई। जिसके बाद विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि कुछ मांगो पर सहमति हुई है.


कुछ पर नहीं जैसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण को बात सामने आई थी उसे निजीकरण नही किया जायगा. तो वही कर्मचारियों के इलाज का लाभ भी मिलता रहेगा.मैत्री बाग को भी निजी हाथों में नही सौंपा जायेगा .स्कूलों के निजीकरण मैत्री बाग के निजीकरण और रिटेंशन स्कीम टाउनशिप लीज आवास जैसे मुद्दों को उठाते हुए सत्याग्रह कर रहे थे.
कांग्रेस के भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने दो टूक शब्दों में कहा कि वे भिलाई को बिकने नहीं देंगे फिलहाल विधायक देवेंद्र यादव के सत्याग्रह का भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंधन पर कितना असर पड़ेगा यह तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा ।