भीषण गर्मी के बीच खुले स्कूल, प्रार्थना में छात्र बेहोश,जेआरडी स्कूल का मामला, अभिभावकों में भारी आक्रोश

दुर्ग, 16 जून। जिले में जारी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच आज से स्कूल खुलने के पहले ही दिन एक बड़ा और चिंताजनक मामला सामने आया है। जेआरडी स्कूल में सुबह प्रार्थना सभा के दौरान एक छात्र तेज गर्मी के कारण अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गया। छात्र के गिरते ही स्कूल परिसर में हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन ने छात्र को उठाया और तत्काल प्राथमिक चिकित्सा  उपलब्ध कराई।अभिभावकों की चेतावनी को प्रबंधन ने किया नजरअंदाजइस घटना के बाद से स्कूल पहुंचे अभिभावकों में भारी नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है। परिजनों का कहना है कि वे लगातार भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश (गर्मी की छुट्टियां) बढ़ाने की मांग कर रहे थे। पालकों की मांग थी कि बच्चों को लू और बीमारी से बचाने के लिए स्कूल 1 जुलाई से खोले जाएं।

 इसके बावजूद प्रशासन और स्कूल प्रबंधन ने निर्धारित समय यानी 16 जून से ही स्कूलों का संचालन शुरू कर दिया, जिसका खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।अधिकारियों ने साधी चुप्पी, स्थिति पर रखी जा रही नजरअभिभावकों ने सख्त लहजे में कहा है कि कड़कती धूप में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना उनके स्वास्थ्य के साथ सीधे तौर पर खिलवाड़ है।

 पालकों ने जिला प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा और सेहत को प्राथमिकता देते हुए समय में बदलाव करने या छुट्टियां बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल, इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारी बैकफुट पर हैं और स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *