दुर्ग | श्री जी योग समिति दुर्ग (पंजीकृत संस्था) जो कि लगातार 3 वर्षों से योग का प्रशिक्षण दे रही है के द्वारा दिनांक 28 सितंबर 25 को डोंगरगढ़ जाने वाले पद यात्रियों के लिए ग्राम *कोपीडीह* में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें समिति के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आस्था और विश्वास के इस पर्व पर सभी ने तन, मन, धन और समर्पण भाव से देवी गीत, नृत्य के और हर्षोल्लास के साथ पॉजिटिव माहौल बनाकर लोगों को भोजन परोसा। नवरात्रि के उपलक्ष्य में व्रती के लिए फलाहार की विशेष व्यवस्था की। सभी ग्रामवासियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। सभी उत्साहित हुए।
मां बंधन भी है और मुक्ति भी, मां साधन भी है और साध्य भी
इस मनोभाव को लेकर समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सचिव कोषाध्यक्ष सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।जिनमें आदरणीय पंकज शर्मा, देवाशीष कर्मकार, अमरेश भौमिक,बबीता गुप्ता, वन्दना सोनी,संदीप अग्रवाल,शरद गुप्ता,शोभा कर्मकार ,कमल शर्मा, ब्यूटी भौमिक, कविता चौधरी, इंदु वडेरा, पूजा विश्वकर्मा, प्राची विश्वकर्मा,सूर्य राजपूत, भावना साहू एवं नितेश साहू अपने बच्चों सहित,रविशंकर सोनी, दीनदयाल साहू, मनीष दरयानी,कुशल उजाला गंगा उजाला अपने दोनों बच्चों सहित, डॉली साहू, शोभ सुनील खंडेलवाल ,मनीष साहू, ममता गणेश अग्रवाल, निक्की अग्रवाल, अर्चना भौमिक, डॉ अनुराधा बक्शी सौम्या सिंघानिया अपनी मां सहित, मूलचंद भैया,
गौरव बजाज, पलक, पूनम चावड़ा, हार्दिक चावड़ा, कार्तिक, प्रीति अग्रवाल सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। माता रानी की पूजा, अर्चना हेतु समिति द्वारा दान भी किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच का सहयोगात्मक रवैया रहा। समिति सभी ग्राम वासियों का आभार प्रगट करती है|