चांदी फिर हुई महंगी! 7 नवंबर को कीमतों में बढ़ोतरी — देखें अपने शहर का ताज़ा रेट

नेशनल डेस्क: शुक्रवार, 7 नवंबर को चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है। लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद आज की बढ़त ने बाजार को नई ऊर्जा दी है। राजधानी दिल्ली में चांदी 2,100 रुपये महंगी होकर ₹1,52,600 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है। गुरुवार को इसका भाव ₹1,50,500 था। इसी तरह चेन्नई में भी चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है, जहां अब यह ₹1,65,100 प्रति किलो हो गई है — जो बीते दिन के मुकाबले लगभग ₹2,000 अधिक है।

देशभर में चांदी के आज के दाम

  • दिल्ली: ₹1,52,600 प्रति किलो
  • मुंबई: ₹1,52,600 प्रति किलो
  • अहमदाबाद: ₹1,52,600 प्रति किलो
  • चेन्नई: ₹1,65,100 प्रति किलो
  • कोलकाता: ₹1,52,600 प्रति किलो
  • गुरुग्राम: ₹1,52,600 प्रति किलो
  • लखनऊ: ₹1,52,600 प्रति किलो
  • जयपुर: ₹1,52,600 प्रति किलो
  • हैदराबाद: ₹1,65,100 प्रति किलो

मार्केट एक्सपर्ट्स की राय

कमोडिटी विश्लेषकों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। त्योहारों के बाद डिमांड में थोड़ी नरमी जरूर आई थी, लेकिन अब शादी के सीजन की शुरुआत के साथ खरीदारी में दोबारा तेजी लौट रही है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले हफ्तों में चांदी के दाम और ऊपर जा सकते हैं।

क्यों बढ़ रही है चांदी की कीमत?

चांदी की मांग अब सिर्फ आभूषण या बर्तनों तक सीमित नहीं है। यह अब टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में भी अहम भूमिका निभा रही है। मोबाइल फोन, कंप्यूटर चिप्स, सोलर पैनल और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इसका उपयोग बढ़ने से इसकी खपत में लगातार वृद्धि हो रही है। यही वजह है कि वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *