स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी स्थगित, सोशल मीडिया पोस्ट हटने से बढ़ा सस्पेंस

मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी को लेकर चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली शादी स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण अचानक स्थगित कर दी गई थी।

हालांकि, अब स्मृति मंधाना द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सगाई और प्रपोजल की वायरल तस्वीरें और वीडियो हटाने के कारण फैंस में नई चर्चाओं का जन्म हो गया है। स्मृति ने वह वीडियो और तस्वीरें हटा दी हैं जिसमें पलाश ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में उन्हें प्रपोज किया था और वह सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट कर रही थीं।

पलाश की बहन और गायिका पलक मुच्छल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि स्मृति के पिता की तबीयत के कारण विवाह स्थगित किया गया है और फैंस से दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करने की अपील की। पलाश की तबीयत में भी थोड़ी समस्या आई थी, लेकिन रूटीन चेकअप के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

शादी के लिए सांगली में भव्य तैयारियां की गई थीं और कई क्रिकेट स्टार खिलाड़ी भी वहां पहुंच चुकी थीं। सोशल मीडिया पर सगाई का वीडियो खूब वायरल हुआ था, लेकिन अब पोस्ट हटने से फैंस असमंजस में हैं। फिलहाल फैंस स्मृति के पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *