स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026: 100 पद खाली, तुरंत करें आवेदन

नई दिल्ली। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बड़ा अवसर जारी किया है। SBI ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (TFO) के कुल 100 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 2 जून 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कुल 100 पदों का वर्गवार विवरण

  • अनारक्षित (UR): 38 पद
  • ओबीसी: 22 पद
  • ईडब्ल्यूएस: 8 पद
  • एससी: 14 पद
  • एसटी: 18 पद

योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही IIBF द्वारा जारी फॉरेक्स ऑपरेशंस सर्टिफिकेट और कम से कम 2 वर्ष का संबंधित कार्य अनुभव आवश्यक रखा गया है।

आयु सीमा 30 अप्रैल 2026 तक 23 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के बाद इंटरव्यू लिया जाएगा।

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹750
  • एससी / एसटी / PwBD: कोई शुल्क नहीं

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को ₹64,820 से ₹93,960 प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा DA, HRA, PF, NPS, मेडिकल सुविधाएं और अन्य बैंकिंग लाभ भी मिलेंगे।

आवेदन कैसे करें

  1. SBI की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाएं
  2. “CRPD/SCO/2026-27/05” भर्ती लिंक खोलें
  3. “Apply Online” पर क्लिक करें
  4. नया रजिस्ट्रेशन कर फॉर्म भरें
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  6. शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें
  7. भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *