सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, एक हफ्ते में सोना ₹8100 और चांदी ₹12900 महंगी

नई दिल्ली इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। कीमतों में बढ़ोतरी के चलते सोना और चांदी दोनों ही नए स्तर पर पहुंच गए हैं।

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,58,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो पिछले सप्ताह 1,51,078 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इस तरह एक हफ्ते में सोने के दाम में 8,132 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल दर्ज किया गया है।

22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर 1,44,920 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि पहले यह 1,38,387 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं 18 कैरेट सोना भी महंगा होकर 1,18,658 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो पहले 1,13,309 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिला है। चांदी एक हफ्ते में 12,900 रुपये बढ़कर 2,68,500 रुपये प्रति किलो हो गई है, जबकि पिछले सप्ताह इसका भाव 2,55,600 रुपये प्रति किलो था।

हाजिर बाजार में इस सप्ताह 24 कैरेट सोने ने 14 मई की सुबह 1,61,349 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ, जबकि न्यूनतम स्तर 11 मई को 1,49,677 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चांदी ने भी 14 मई को 2,87,350 रुपये प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ।

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने-चांदी की कीमतों में यह तेजी सरकार द्वारा कीमती धातुओं पर आयात शुल्क (सेस सहित) बढ़ाकर 15 प्रतिशत किए जाने के बाद आई है, जो पहले 6 प्रतिशत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *