जिला कांग्रेस की बागडोर युवा हाथों में, पूर्व सीएम, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बैज ने नए अध्यक्षों का पदभार ग्रहण कराया

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का पदभार ग्रहण समारोह आज, शनिवार 6 दिसंबर को राजीव भवन (कांग्रेस भवन) में सुबह 11:00 बजे से आयोजित किया गया।

इस समारोह में दुर्ग जिले के ग्रामीण, शहर और भिलाई नगर के नए अध्यक्ष औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला। नवनियुक्त पदाधिकारियों में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर , दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और भिलाई नगर अध्यक्ष  मुकेश चंद्राकर  शामिल हैं।

आयोजन की गरिमा बढ़ाने और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के लिए कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ये नेता रहे उपस्थित:

राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू
  • , पूर्व विधायक बदरुद्दीन कुरैशी
  • पूर्व विधायक अरुण वोरा
  • भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव
  • प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू
  • छाया विधायक निर्मल कोसरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *