दुर्ग : छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना एवं नारी शक्ति की प्रतीक रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया।
उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी जी ने मातृभूमि की रक्षा और स्वाधीनता के लिए अदम्य साहस, वीरता और त्याग का परिचय देते हुए देशवासियों के सामने राष्ट्रभक्ति की एक अमिट मिसाल प्रस्तुत की।
रानी अवंतीबाई लोधी का संघर्ष, साहस और बलिदान आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन हमें देश की एकता, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
उनकी वीरगाथा आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रप्रेम और नारी शक्ति के प्रति सम्मान का संदेश देती रहेगी।