दुर्ग। भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार देर रात कथित देह व्यापार का खुलासा किया। जानकारी के मुताबिक गदा चौक के पास स्थित ईशा होटल में पुलिस ने दबिश दी, जहां से दो युवतियों को एक ग्राहक के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया।
छापेमारी के दौरान होटल में मौजूद कुछ प्रेमी जोड़ों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई के बाद होटल प्रबंधन पर भी कानूनी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। पुलिस ने होटल के मैनेजर और मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बयान दर्ज करने के बाद पकड़ी गई युवतियों को उनके घर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों और होटल प्रबंधन पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और होटल व्यवसायियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।