नई दिल्ली। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने देशभर में अप्रेंटिसशिप के 1865 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 19 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है। डिग्री 1 अप्रैल 2026 से पहले जारी होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार ने 1 अप्रैल 2022 या उसके बाद ग्रेजुएशन पूरा किया होना चाहिए, जिससे यह अवसर हाल ही में पास आउट युवाओं के लिए अधिक उपयुक्त है।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा—
- लिखित परीक्षा
- स्थानीय भाषा परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल जांच
स्टाइपेंड (मासिक वेतन)
चयनित अभ्यर्थियों को स्थान के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा—
- ग्रामीण/सेमी-अर्बन क्षेत्र: ₹15,000 प्रतिमाह
- शहरी क्षेत्र: ₹18,000 प्रतिमाह
- मेट्रो शहर: ₹20,000 प्रतिमाह
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स से आवेदन कर सकते हैं—
- आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर जाएं
- “UBI Apprentice Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन करें और डिटेल्स भरें
- आवेदन फॉर्म पूरा करें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- फीस जमा करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें
महत्वपूर्ण सूचना
चूंकि आवेदन की अंतिम तिथि आज है, इसलिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।