​महापौर परिषद की बैठक में विभिन्न विकास कार्यों को मिली मंजूरी

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई की महापौर परिषद (एमआईसी) की एक महत्वपूर्ण बैठक महापौर  नीरज पाल की अध्यक्षता में और आयुक्त  राजीव कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में बुलाई गई। बैठक में शहर के विकास और जनहित से जुड़े कुल 21 एजेंडों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए महत्वपूर्ण विकास कार्यों को स्वीकृति दी।

​प्रमुख स्वीकृत एजेंडा ​जलकार्य विभाग हेतु कुशल, अर्धकुशल और अकुशल श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना। ​सार्वजनिक डोम शेड का निर्माण,​चौराहों पर निर्मित घड़ी, फाउंटेन, झंडे और गार्डन के नियमित रखरखाव का कार्य सहित ​शिवनाथ इंटेकवेल का वार्षिक मेंटेनेंस कार्य शामिल है। ​पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नई पाइप लाइन बिछाना।

​सीवरेज पाइप लाइन का नवीनीकरण कार्य। ​सांस्कृतिक मंच का नाम परिवर्तित करना। ​बिजली के खम्भों/टावर पर संपत्तिकर अधिरोपित करना।

​आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की नियुक्ति प्रक्रिया। ​आबंटित भूखंडों पर लीज प्रवेश शुल्क निर्धारित करना। ​सीधी भर्ती के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु शासन को प्रस्ताव भेजना। ​नगरीय निकायों में पुनरीक्षित नियमित/प्लेसमेंट की जाने वाली पदसंरचना का प्रस्ताव शामिल है। साथ ही ​निगम क्षेत्र के प्रत्येक भवन और भूमियों का ड्रोन सर्वे कार्य कराना। ​नव निर्मित गारमेंट फैक्ट्री हेतु मशीनरी एवं अन्य सामग्री स्थापित करने और उसके संचालन को पीपीपी (PPP) मोड पर कराने की स्वीकृति मिली है।

​महापौर परिषद के सभी सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रस्तुत सभी 21 एजेंडों पर अपनी सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है।

​बैठक में महापौर परिषद के सदस्य  सीजू एंथोनी, संदीप निरंकारी,  एकांश बंछोर,  केशव चौबे, आदित्य सिंह,  मन्नान गफ्फार खान,  चंद्रशेखर गंवई, मालती ठाकुर, सचिव सह उपायुक्त  नरेन्द्र बंजारे, जोन आयुक्त  अजय सिंह राजपूत, अमरनाथ दुबे,  कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन,  संजय अग्रवाल, अनिल सिंह, अरविन्द शर्मा, लेखाधिकारी चंद्रभूषण साहू, राजस्व अधिकारी जे पी तिवारी,  सहायक अभियंता नीतेश मेश्राम, अर्पित बंजारे, बी एल असाटी एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *