महिला को 4 दिन तक बनाया बंधक, दूसरे ने नाबालिग के साथ की दरिंदगी, दो दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर | जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों मामलों में पीड़िताओं की शिकायत पर बलरामपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

पहला मामला: शादीशुदा महिला को 4 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

पहली घटना सनवाल थाना क्षेत्र की है, जहां अजय सिंह (23 वर्ष) नामक युवक ने शादीशुदा महिला को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। जानकारी के मुताबिक, महिला शादी के 15 दिन बाद मायके में रह रही थी और आरोपी अजय सिंह उनके घर के पास की दुकान पर आता-जाता था। 20 जुलाई की शाम करीब 7 बजे महिला जब घर के बाहर निकली, तब अजय ने अपने प्यार का इजहार करते हुए जबरन उसे बाइक पर बैठाकर चूना पाथर के जंगलों में ले गया।

आरोपी ने महिला को शादी करने का झांसा देकर 4 दिनों तक एक कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। किसी तरह महिला ने हिम्मत कर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी अजय सिंह के खिलाफ धारा 87, 69, 351(2) के तहत मामला दर्ज कर 29 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

दूसरा मामला: नाबालिग के साथ दरिंदगी, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार

दूसरी घटना बलंगी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। 8 जुलाई की रात एक नाबालिग लड़की अपनी ननद के साथ घर में सो रही थी, तभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले राकेश प्रजापति और दिनेश सिंह वहां पहुंचे। दिनेश ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की और राकेश प्रजापति उसे जबरन बाहर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 70(ख), 74, 131(6) व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर यूपी से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *