Women’s World Cup Preview: इंडिया बनाम इंग्लैंड – रिकॉर्ड, मौसम और प्लेइंग इलेवन

स्पोर्ट्स डेस्क: महिला विश्व कप 2025 के 20वें मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। यह मैच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। भारत को पिछली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल कर टीम वापसी करना चाहेगी। भारतीय टीम की बल्लेबाजी लाइनअप मजबूत नजर आ रही है, जबकि गेंदबाजी में अभी सुधार की गुंजाइश है।

हेड टू हेड

  • कुल मैच: 79
  • इंग्लैंड की जीत: 41
  • भारत की जीत: 36

पिच रिपोर्ट

होलकर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। सतह सपाट है और मैच के बढ़ने के साथ-साथ स्पिनरों को भी मदद मिलने की संभावना है। टॉस अहम भूमिका निभा सकता है, क्योंकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को फायदा मिल सकता है।

मौसम का हाल

  • रविवार, 19 अक्टूबर 2025 को इंदौर में मौसम गर्म रहेगा।
  • सुबह 6:00 बजे तापमान: 19°C
  • दोपहर 3:00 बजे मैच के समय: 30°C
  • शाम 6:00 बजे: 26°C
  • रात 11:00 बजे: 22°C

आसमान साफ रहेगा, हल्की हवा चलेगी और बारिश की संभावना नहीं है। यह खिलाड़ी और दर्शक दोनों के लिए अनुकूल स्थिति है।

बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स

  • दीप्ति शर्मा: वनडे में 150 विकेट पूरे करने से सिर्फ एक विकेट दूर, झूलन गोस्वामी (255) के बाद भारतीयों में दूसरे स्थान पर।
  • हरमनप्रीत कौर: विश्व कप में 1000 रन बनाने के लिए 53 रनों की जरूरत, मिताली राज के 1321 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने की राह में।
  • नैट साइवर-ब्रंट: विश्व कप में 1000 रन पूरे करने के लिए 42 रनों की आवश्यकता, जान ब्रिटिन (1299) और चार्लोट एडवर्ड्स (1231) से पीछे। प्रतियोगिता के इतिहास में 5 शतक पहले ही उनके नाम दर्ज हैं।

संभावित प्लेइंग 11

भारत:
स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, अमनजोत कौर / क्रांति गौड़, चरणी, रेणुका ठाकुर

इंग्लैंड:
टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैम्ब, एलिस कैप्सी, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *