गाज़ीपुर। मजदूरहित को लेकर होटल मधुर तरंग के सभागार रविवार को भारतीय मजदूर संघ तत्वाधान मे जिला अधिवेशन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विशेश्वर राय प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय मजदूर संघ, राकेश पांडे विभाग प्रमुख काशी क्षेत्र की उपस्थिति रही । उक्त की उपस्थिति में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसकी घोषणा राकेश पांडे के द्वारा की गई ।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष वाल्मीकि शर्मा, जिला मंत्री दीपक राय, संरक्षक यू पी राय, चंद्रमोहन उपाध्याय, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र राय, कार्यवाहक अध्यक्ष मईम खान, उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जयवीर, नंदलाल यादव, विजय कृष्ण, प्रमिला, संयुक्त मंत्री अजीत पाल, विपिन रावत, प्रचार मंत्री छाया राय आदि के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं ।

मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम में कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं पर विचार करते हुए भविष्य की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया एवं सभी कर्मचारियों से एकजुट रहते हुए प्रत्येक मौके पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया।

अंत में अध्यक्ष वाल्मीकि शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए एवं नई जिला कार्यकारिणी को शुभकामना देने के साथ ही कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। इस बैठक मे विघुत, परिवहन, डाक विभाग, अफीम फैक्ट्री, ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंक, सफाई कर्मी सहित दर्जनो संगठन के प्रतिनिधियो ने प्रतिभाग किया।