पाटन। पाटन में 25 वीं शालेय राज्य स्तरीय भारोत्तोलन और फेंसिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने की।विशिष्ट अतिथियों में नीलम राजेश चंद्राकर सभापति, जिला पंचायत, कल्पना साहू, कीर्ति नायक अध्यक्ष, जनपद पंचायत पाटन, योगेश निक्की भाले अध्यक्ष, नगर पंचायत पाटन शामिल थे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और राजकीय गीत के माध्यम से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। मंच संचालन सनत साहू ने किया।सांसद विजय बघेल ने कहा कि मैं भी कभी आप सब की तरह दरी पर बैठा करता था। आज यहां भाषण देने नहीं, दिल से बात करने आया हूं। खिलाड़ी जीवन में भी चुनौतियों को अवसर समझकर आगे बढ़ें। खेलों के लिए लगातार बजट बढ़ाया जा रहा है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खिलाड़ियों को देश-विदेश तक पहुँचने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि पाटन में यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता उनके ही प्रयासों और निर्देश पर हो रही है जिससे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।जितेंद्र वर्मा ने कहा कि खिलाड़ी आज अभिनय, नेतृत्व और देश सेवा के हर क्षेत्र में अग्रणी हैं।कीर्ति नायक ने कहा कि पाटन के लोग गर्व महसूस करते हैं कि उनके बीच से एक खिलाड़ी सांसद बने हैं।
तनवीर अकिल नोडल अधिकारी ने जिला प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में सकीला देवदास जिला क्रीड़ा प्रभारी, हिमांशु साहू, हेमंत बघेल आवास प्रभारी, रानी केशव बंछोर, कमलेश चंद्राकर,राजा पाठक, बाबा वर्मा,धर्मेंद्र सिन्हा, ज्योति प्रकाश साहू समेत कई जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।