गांधी जयंती पर डीएवी स्कूल हुडको के 300 छात्रों ने लगाई 5 किमी मैराथन दौड़

भिलाई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर डीएवी स्कूल हुडको की ओर से विशेष मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। स्कूल के प्राचार्य प्रशांत सर के नेतृत्व में आयोजित इस मैराथन में करीब 300 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

मैराथन की शुरुआत सुबह सेक्टर-9 चौक, भिलाई से हुई। छात्र-छात्राओं ने लगभग 5 किलोमीटर की दौड़ लगाते हुए 2.5 मिलियन टन चौक, सेक्टर-5 भिलाई तक पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस मैराथन के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, अनुशासन, एकता और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। बड़ी संख्या में छात्रों की सहभागिता से कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *