कथक नृत्य से बच्चो मे सांस्कृतिक पहचान

उत्तर प्रदेश से गाजीपूर ब्युरो मोहन तिवारी :-

गाजीपुर।  मंत्रालय उत्तर प्रदेश एवं स्पिक मैके दिए माध्यम से पूरे प्रदेश में 400 सांस्कृतिक कार्यक्रमो के क्रम में गंधर्व म्यूजिक एकेडमी के माध्यम से गाजीपुर में बुधवार की सुबह 8 बजे अष्टभुजी कॉलोनी स्थित द प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल में एवं सुबह 10:30 बजे रायगंज स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कथक नृत्य का कार्यक्रम संपन्न हुआ

जिसमें अनेकों देशों में अपनी कला के माध्यम से विख्यात पंडित रुद्र शंकर मिश्रा जी ने शास्त्रीय नृत्य की परम्परा को जीवित कर दिया एक विद्यालय में डेढ़ घंटे का कार्यक्रम तय था जिसमें पंडित जी ने बनारस घराने की विशेषता को अपने कथक नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया और लोगों को सराबोर कर दिया !

 आयोजन के पूर्व माधव कृष्ण एवं दिलीप आर्य ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी के निदेशक डॉ विद्यानिवास पाण्डेय ने बताया कि गाजीपुर जनपद में 4 कार्यक्रम मिले हैं जिनमें शेष 2 कार्यक्रम गुरुवार 30 अप्रैल को सुबह 8 बजे एवरग्रीन पब्लिक स्कूल एवं 10:30 बजे गौरी शंकर पब्लिक स्कूल में सम्पन्न होगा !

 आयोजन का उद्देश्य जनपद में और युवाओं में सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना और गाज़ीपुर की छिपी हुई सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाना है और यह सिलसिला जनपद को संगीत के क्षेत्र में उच्च शिखर पर पहुंचाए बिना रुकने वाली नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *