11 दिन से हड़ताल पर बैठे टॉप वर्थ के श्रमिक,वेतनमान और पीएफ की मांग को लेकर रसमड़ा में आंदोलन

  •  श्रमिकों के समर्थन में उतरे पूर्व विधायक वोरा

दुर्ग। रसमड़ा टॉप वर्थ कंपनी में कार्यरत श्रमिकों ने अपनी वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर काम बंद कर 11 दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए है। जिनके समर्थन में दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा भी उतरे और मौके पर जाकर हड़ताल पर बैठे श्रमिकों से मुलाकात की।

बता दें,रसमड़ा स्थित टॉपवर्थ कंपनी में कार्यरत लगभग 300 से 500 श्रमिक परिवार इन दिनों गंभीर आर्थिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनके वेतन से 24% पीएफ कटौती की जा रही है, लगातार अत्याधिक ओवरटाइम कराया जा रहा है तथा भुगतान में भी कटौती की जा रही है।

अपनी इन्हीं मांगों और समस्याओं को लेकर श्रमिक पिछले 11 दिनों से आंदोलनरत हैं।श्रमिकों के समर्थन में दुर्ग शहर के पूर्व विधायक प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा इनके समर्थन में उतरे और इनकी रैली में शामिल हुए और इनकी समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में मौजूद श्रमिकों ने उन्हें अपनी पीड़ा और परिवारों पर पड़ रहे आर्थिक संकट से अवगत कराया।

इस दौरान अरुण वोरा ने कहा कि कर्मचारियों की आंखों में अपने परिवार और रोजगार को लेकर चिंता साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि जो श्रमिक दिन-रात मेहनत कर उद्योग को आगे बढ़ाते हैं, यदि वही अपने अधिकारों और वेतन के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हों, तो यह बेहद गंभीर विषय है।प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि कर्मचारियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष जांच कर तत्काल समाधान निकाला जाए।

अरुण वोरा,पूर्व विधायक कांग्रेस

अरुण वोरा का कहना है कि उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर जिला कलेक्टर से चर्चा की है और श्रमिकों को जल्द से जल्द राहत प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के इस संघर्ष में वे सदैव मजबूती से खड़े रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *