ट्रंप की ईरान को दोटूक चेतावनी: सीजफायर तोड़ा तो दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे!

न्यूयॉर्क : अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वह सीजफायर समझौते का उल्लंघन जारी रखता है तो अमेरिका और भी सख्त सैन्य कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। ट्रंप के इस बयान के बाद मध्य पूर्व में हालात को लेकर चिंताएं और गहरा गई हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में एक तेल टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। इसके जवाब में अमेरिका ने ईरान से जुड़े ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड का कहना है कि यह कार्रवाई सीजफायर उल्लंघन और वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं के जवाब में की गई।

बताया जा रहा है कि इससे पहले कार्गो शिप M/V Ever Lovely और पनामा के ध्वज वाले तेल टैंकर M/T Kiku पर भी हमले हुए थे। इन घटनाओं के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज केंद्रों के साथ-साथ तटीय रडार साइटों को निशाना बनाया।

इसी दौरान ईरान के सिरिक और केश्म द्वीप क्षेत्रों में धमाकों की आवाजें सुनाई देने की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मौजूदा हालात को देखते हुए पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *