रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 21 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2292 पद भरे जाएंगे। इनमें ई-संवर्ग के 795 पद तथा टी-संवर्ग के 1497 पद शामिल हैं।
आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए वर्गवार आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है—
- सामान्य वर्ग: ₹350
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): ₹250
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं दिव्यांग अभ्यर्थी: ₹200
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता, आयु सीमा, आवश्यक दस्तावेज और अन्य नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करना बेहतर रहेगा।
यहाँ से करने ऑनलाइन आवेदन – लिंक
ऑफिसियल नोटीफिकेशन –