भिलाई, 15 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज प्रयास दिव्यांग स्कूल, दक्षिण गोत्री, सुपेला, भिलाई में ध्वजारोहण एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय भावना का सुंदर परिचय दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश पांडे एवं सचिव विपिन बंसल को इस सुंदर आयोजन के लिए विशेष धन्यवाद, जिन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा इन विशेष बच्चों का निरंतर सहयोग और उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान ब्लू क्रॉस सोसाइटी एवं ब्लू क्रिसेंट मूवमेंट की ओर से विद्यालय के बच्चों को खेल-कूद की सामग्री जैसे बैट-बॉल, कैरम बोर्ड, शतरंज बोर्ड, बैडमिंटन रैकेट एवं फुटबॉल तथा बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में खेल, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में तरनजीत सिंह सूरी – जिला कमांडर प्रभारी, अभिषेक शर्मा – जिला मानवीय कार्य एवं जनसमन्वय अधिकारी, करण गुप्ता – जिला सामुदायिक संचालन एवं कल्याण समन्वयक, सुनीता मुरकुटे – विकासखंड महिला एवं सामुदायिक कार्य अधिकारी, श्रीमती तेजस्वी सोनवानी, अधिवक्ता संदीप नागरे, डॉ. संगीता चंद्राकर, ज्योति चंद्राकर, टी. बसम्मा मैडम, नैशा चंद्राकर एवं सपना गजभिए।
सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा दिव्यांग बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियाँ साझा कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समावेशिता, समानता, सेवा एवं मानवता की भावना को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय प्रबंधन एवं उपस्थित सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा भविष्य में भी दिव्यांग बच्चों के हित में इसी प्रकार की सामाजिक एवं मानवीय गतिविधियाँ निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।