CM साय का आज का पूरा कार्यक्रम, सुबह ‘श्रोत महोत्सव’ तो शाम को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप समारोह में होंगे शामिल

रायपुर, 19 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बुधवार को रायपुर और नवा रायपुर में व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे और मंत्रालय में कार्यालयीन कार्य भी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होकर 11:15 बजे वीआईपी रोड स्थित ओमाया गार्डन, जुबली हॉल पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक जल संसाधन विभाग द्वारा आयोजित ‘श्रोत महोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे ओमाया गार्डन से रवाना होकर 1 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक वे कार्यालयीन कार्यों और आरक्षित कार्यक्रमों में रहेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे मंत्रालय से रवाना होकर 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। कुछ समय आरक्षित रखने के बाद वे शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 6:10 बजे लाभांडी स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री यहां शाम 6:10 बजे से 7:10 बजे तक आयोजित ‘IBC-24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 7:10 बजे होटल से रवाना होकर 7:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रहेगा। इस तरह 19 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिन विभिन्न कार्यक्रमों, कार्यालयीन कार्यों और निर्धारित बैठकों के साथ व्यस्त रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *