बीजापुर। माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को जिले में एक बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी बीजापुर, थाना बासागुड़ा, कोबरा 210 एवं केरिपु 229 की संयुक्त कार्रवाई में कुल 05 लाख रुपये के इनामी 04 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें 03 महिला माओवादी भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, 07 सितंबर 2025 को पुतकेल–पोलमपल्ली क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से विस्फोटक, बिजली के तार, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, बैटरी, जमीन खोदने के औजार एवं शासन विरोधी प्रचार सामग्री बरामद की।
गिरफ्तार माओवादियों की पहचान एवं इनाम राशि इस प्रकार है –
हेमला भारती ऊर्फ जोगी (प्लाटून नंबर 10 पार्टी सदस्य)
2 लाखजोगी मिडियम (पीएलजीए सदस्य) – 1
लाखदेवा हेमला (पीएलजीए सदस्य) – 1
लाखडोडी हीरे ऊर्फ शांति (जगरगुंडा-बासागुड़ा एलओएस सदस्य) – 1 लाखपकड़े गए
सभी आरोपियों पर थाना बासागुड़ा में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।