बीजापुर में सुरक्षा बलों ने नाकाम की नक्सली साजिश, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

बीजापुर। माओवादियों की कुटिल मंशा को सुरक्षा बलों ने एक बार फिर नाकाम कर दिया। थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत डीआरजी बीजापुर एवं केरिपु 222 की संयुक्त टीम ने चेरपाल–पेद्दाकोरमा मार्ग पर सर्च अभियान चलाते हुए 10 किलो का टिफिन बम और 1 नग बीजीएल सेल IED (लगभग 3 किलो) बरामद किया।

जानकारी के मुताबिक, अभियान के दौरान जवानों को सड़क किनारे इलेक्ट्रिक तार दिखाई दिया। संदेह होने पर इलाके को घेरकर सर्च किया गया, जहां स्टील टिफिन में छिपा लगभग 10 किलो विस्फोटक और बीजीएल सेल IED बरामद हुआ।सुरक्षा की दृष्टि से बीजापुर बीडीएस एवं केरिपु 222 वाहिनी बीडी टीम ने मौके पर ही विस्फोटक को सावधानीपूर्वक नष्ट कर दिया।

इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि माओवादी किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे, लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता से उनकी साजिश विफल हो गई। स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *