IAS विकासशील बने छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव, 30 सितंबर को संभालेंगे पद

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकासशील को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। शासन ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। वे प्रदेश के 13वें मुख्य सचिव होंगे।विकासशील ने इस पद पर नियुक्ति पाकर अपने से सीनियर चार आईएएस अधिकारियों – रेणु गोनेला पिल्ले, सुब्रत साहू, अमित अग्रवाल और मनोज कुमार पिंगुआ – को पछाड़ा है।

30 सितंबर को पदभार ग्रहण करेंगेवर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उसी दिन शाम को वे औपचारिक रूप से विकासशील को पदभार सौंपेंगे। परंपरा के अनुसार, नए मुख्य सचिव के पदभार ग्रहण करने के दिन कोई बड़ी बैठक नहीं होती, केवल मुख्यमंत्री से औपचारिक मुलाकात होती है। इसके अगले दिन मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित की जाएगी।

पौने चार साल रहेगा कार्यकालविकासशील का जन्म जून 1969 में हुआ था। इस हिसाब से जून 2029 में वे 60 वर्ष के होंगे। 30 सितंबर को पदभार ग्रहण करने के बाद वे करीब 3 साल 9 महीने (पौने चार साल) तक मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे। लंबे कार्यकाल की दृष्टि से वे प्रदेश के तीसरे सबसे लंबे समय तक मुख्य सचिव रहेंगे।

अब तक सबसे लंबा कार्यकाल अमिताभ जैन का रहा, जिन्होंने करीब 4 साल 10 महीने तक यह जिम्मेदारी संभाली। वहीं, विवेक ढांड ने 3 साल 11 महीने तक मुख्य सचिव पद पर सेवाएँ दी थीं।प्रशासनिक दृष्टि से अहम नियुक्तिविशेषज्ञों का मानना है कि विकासशील की नियुक्ति प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। लंबे कार्यकाल के कारण उनसे शासन की योजनाओं और नीतियों में निरंतरता व स्थायित्व आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *