गुरु पूर्णिमा पर 29 जुलाई को गजानन मंदिर हुडको में होगा भव्य आयोजन

भिलाई नगर । हिंदू जनजागृती समिती द्वारा 29 जुलाई 2026 को श्री गजानन महाराज मंदिर हुडको भिलाई में गुरूपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को हिंदू जनजागृती समिति के छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र राज्य संगठक सुनील घनवट ने प्रेस वार्ता के माध्यम से कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरू पूर्णिमा महोत्सव में “हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए संघर्ष और साधना की दिशा” विषय पर मार्गदर्शन होगा।

सुनील घनवट ने बताया कि वर्तमान समय में सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता, संगठन, आध्यात्मिक साधना तथा धर्माचरण की आवश्यकता है। सदियों से गुरू शिष्य परंपरा ने राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा के लिए समय समय पर नेतृत्व करते हुए समाज की दिशा दी है।आज भी जब राष्ट्र और धर्म संकट भी है ऐसे समय में गुरु का जीवन मी महत्व, साधना, धर्मशिक्षा लेने का महत्व अनन्यसाधारण है, सामाजिक एकता, राष्ट्रहित, संस्कृती रक्षा तथा समाज के समक्ष उपस्थित विभिन्न चुनौतियों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। साथ ही प्रत्येक हिंदू से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए राष्ट्र एवं धर्म के उत्थान में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लेने का आग्रह किया गया है।

सुनील घवट ने कार्यक्रम के संबंध में बताया कि गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आरंभ समिति के प्रेरणास्थान सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ जयंत बालाजी आठवले के गुरू भक्तराज महाराज की प्रतिमा पूजन से होगा। महोत्सव में अध्यात्म, धर्म, आयुर्वेद, साधना आदि विषयों पर सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ जयंत बालाजी आठवले द्वारा संकलित ग्रंथ प्रदर्शनी के साथ राष्ट्र एवं धर्म के बारे में जागृत करने वाले फ्लेक्स प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान सर्व समाज अध्यक्ष मेघनाथ यादव, कान्हा महाराज, आशीष शर्मा, कमल बिस्वाल, कल्पना निमजे और पी. उपेंद्र विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *