Drinking Water In The Morning benefits: शरीर के लिए पानी जीवनदायिनी है। हमारी हर कोशिका, अंग और ऊतक सही ढंग से काम करने के लिए पानी पर निर्भर हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि दिनभर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीना जरूरी है, लेकिन सुबह उठते ही खाली पेट 4 से 5 ग्लास पानी पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कैसे:
1. वजन घटाने में सहायक
सुबह हल्का गुनगुना पानी पीना मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इसमें आप नींबू और शहद मिला कर पी सकते हैं, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है। चाय या कॉफी की जगह इसे अपनाना फायदेमंद रहेगा।
2. किडनी स्वस्थ रखे
खाली पेट पानी पीने से किडनी साफ रहती है और इससे उससे जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं।
3. मेटाबॉलिज्म और पाचन बेहतर
रातभर भूखे रहने के बाद सुबह पानी पीने से शरीर का प्राकृतिक सिस्टम एक्टिव हो जाता है। इससे पाचन बेहतर होता है, पोषक तत्व जल्दी टूटते हैं और पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है।
4. शरीर में पानी की कमी दूर
नींद के दौरान शरीर 7-8 घंटे बिना पानी के रहता है। सुबह पानी पीने से शरीर में हाइड्रेशन बनी रहती है और सभी अंग सही ढंग से काम करते हैं।
5. दिमाग तेज और तंदरुस्त
खाली पेट पानी पीने से दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ती है। इससे दिमाग दिनभर फ्रेश और एक्टिव रहता है।
6. कब्ज और पाचन समस्याओं से राहत
सुबह पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्या दूर रहती है। मल मुलायम और आसानी से निकलता है।
7. शरीर डिटॉक्सिफाई होता है
रातभर शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ पानी पीने से बाहर निकलते हैं। इससे लीवर और किडनी पर दबाव कम पड़ता है और शरीर साफ रहता है।
8. संक्रमण से बचाव
खाली पेट पानी पीने से शरीर में मौजूद हानिकारक पदार्थ बाहर निकलते हैं और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे बीमारियों और संक्रमण से सुरक्षा मिलती है।
9. चमकदार और स्वस्थ त्वचा
सुबह पर्याप्त पानी पीने से त्वचा हाइड्रेट रहती है, रूखापन और झुर्रियों से बचाव होता है और त्वचा में नैचुरल ग्लो आता है।