दुर्ग – संविधान शिल्पी भारतरत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर समस्त मानव समाज को एक सूत्र में पिरोने वाले महापुरुष थे। उन्होंने विविधताओं से परिपूर्ण भारतीय समाजिक व्यवस्था को सुचारु रूप से क्रियान्वयन करने न सिर्फ एक संविधान बनाया अपितु पूरे विश्व में सबसे बड़े संविधान निर्माण को अमलीजामा पहनाया, उनके द्वारा किये गए कार्य सदैव अनुकरणीय रहेगा, उक्ताशय के उदगार भगवा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने आज बुद्धविहार शंकर नगर में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये।
ज्ञात हो कि भगवा पार्टी छत्तीसगढ़ में बाबा साहब अम्बेडकर का जन्मदिन समाजिक समरसता दिवस के रूप में मना रहे है।इसी परिप्रेक्ष्य में आज भगवा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने प्रातः 9 बजे शंकरनगर स्थित बाबा साहब अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उपस्थित जनसमूह को अम्बेडकर जयंती की शुभकामनायें दी।उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी बाबा साहब के आदर्शो और उनके द्वारा बताये मार्ग पर चलकर कार्य कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा के उद्बोधन पश्चात् उपस्थित समाज के लोगों द्वारा सामूहिक वंदना कर सबके उन्नति खुशहाली व शांति की कामना की गई।इस दौरान “जय भीम ” और “बाबा साहब अम्बेडकर अमर रहे”के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से भगवा पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रसाद ताम्रकार, आकाश दुबे,वरुणेशवर पाण्डेय, हीरेन्द्र साहू, बुद्ध विहार समिति के अध्यक्ष ज्ञानू बांगड़े,त्रिशरण डोंगरे, किसुन साहू सहित काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।