दुर्ग। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश में कुल 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के तहत उप निरीक्षक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। दरबारी राम साहू को छावनी थाना से हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है, जबकि रोशन चंद्रवंशी को पुरानी भिलाई से छावनी और वसन देवांगन को छावनी से पुरानी भिलाई स्थानांतरित किया गया है।
सहायक उप निरीक्षक वर्ग में संतोष साहू को रक्षित केंद्र से छावनी थाना, लक्ष्मीनारायण जोशी को जेवरा सिरसा चौकी से महिला थाना दुर्ग तथा मिजाजुलकर को महिला थाना से जेवरा सिरसा चौकी भेजा गया है।
वहीं आरक्षक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। ऋतुराज साहू को अंजोरा चौकी से छावनी, लव कुमार पांडेय को छावनी से मोहन नगर, जितेंद्र सिंह को छावनी से जामगांव आर, महताब अहमद को छावनी से रानीतराई और सैय्यद शाह नवाज को छावनी से पुरानी भिलाई भेजा गया है। इसके अलावा अखिलेश मिश्रा को छावनी से अंजोरा, जीतू रवि को रक्षित केंद्र से छावनी और कन्हैयालाल धान को अंडेकर से छावनी थाना में नई पदस्थापना दी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस बड़े पैमाने पर किए गए फेरबदल को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
