भिलाई चेम्बर का दल व्यापार,स्वावलंबन व आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य के साथ कश्मीर रवाना

भिलाई : भिलाई चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का 19 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा के नेतृत्व में 18 जून को कश्मीर की यात्रा पर रवाना हुआ।  यह यात्रा व्यापार, पर्यटन और स्वावलंबन के माध्यम से स्थानीय परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

चेम्बर अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल का मुख्य उद्देश्य केवल पर्यटन तक सीमित न होकर सामाजिक एवं आर्थिक सहयोग के उद्देश्य से आयोजित की गईं है।

यात्रा का प्रमुख उद्देश्य कश्मीर के हिन्दू परिवारों को व्यापार वृद्धि में सहयोग प्रदान करना तथा वहां के किसानों को उनकी उपज के लिए व्यापक एवं उचित व्यापारिक क्षेत्र उपलब्ध कराने की संभावनाओं का अध्ययन करना है।

प्रतिनिधिमंडल गुलमर्ग एवं अन्य प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के अतिरिक्त कश्मीर के ऐसे नए पर्यटन स्थलों को भी चिन्हित करेगा, जहां पर्यटकों को आकर्षित कर स्थानीय हिन्दू परिवारों की आजीविका और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके।

चेयरमैन दिनकर बसोतिया जी ने बताया कि  कश्मीर के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वावलंबन केंद्रों के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों में सहयोग देने तथा वहां के नागरिकों को स्वरोजगार एवं स्वावलंबन की दिशा में प्रोत्साहित करने के विभिन्न आयामों पर भी विचार किया जाएगा।

महामंत्री अजय भसीन ने कहा  कि व्यापार, पर्यटन और स्वावलंबन के माध्यम से कश्मीर के स्थानीय परिवारों की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने में सार्थक योगदान करना ही हमारा उद्देश्य है।

इसी भावना के साथ 19 सदस्यीय दल इस महत्वपूर्ण यात्रा पर प्रस्थान किया।

जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र के संयोजक श्री दीप भारत जी ने इस दल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह  यात्रा पर्यटन नही बल्कि एक उद्देश्य पूर्ण यात्रा होगी ।

दल को शुभकामनाओ के साथ विदाई देने उद्योग चेम्बर के अध्यक्ष जेपी गुप्ता,भिलाई चेम्बर के चेयरमैन दिनकर बसोतिया, महिला चेम्बर अध्यक्ष सुमन कनोजे,चेम्बर सलाहकार कन्हैया सोनी,गीता वर्मा,सरोजनी पाणिग्रही,अखराज ओस्तवाल,ओमप्रकाश शर्मा,भूषण अदलखा,शंकर सचदेव ,टीना सातपुते,रितेश अग्रवाल,महेश बंसल व अनेक चेम्बर के पदाधिकारि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *