भिलाई में जन्मदिन की पार्टी बनी मौत का सबब, ईट-पत्थर से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी पकड़ाए, दो अब भी फरार

भिलाई।जन्मदिन का केक काटने के बाद खुशियों का माहौल सोमवार रात खून से रंग गया। नेवई थाना क्षेत्र के एक स्कूल परिसर में सोमवार रात करीब 11:30 बजे 21 वर्षीय रोशन ठाकुर की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, मामूली कहासुनी विवाद में उसके साथियों ने पहले उसे बुरी तरह पीटा और फिर ईंट–पत्थर से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपचारी बालक सहित तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वहीं, एक अन्य अपचारी बालक सहित दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। हत्या की यह वारदात न केवल परिवार, बल्कि पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का कारण बन गई है।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व दुर्ग में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के सिर पर गैस सिलेंडर पटक कर हत्या कर दी थी। सोमवार को नेवई में  हत्या का मामला सामने आया। दोनों ही मामलों के आरोपी तो गिरफ्तार कर लिए गए हैं लेकिन वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *