कुम्हारी में खूनी घरेलू विवाद,गुस्से में आकर पति ने हंसिया से रेत दिया पत्नी का गला

कुम्हारी : दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-4 महामाया पारा में आज सुबह एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, महामाया पारा निवासी घनश्याम यादव और उसकी पत्नी दुर्गा यादव के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। आज सुबह भी दोनों के बीच इसी बात पर बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने घर में रखे धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया। महिला को गंभीर स्थिति में तुरंत शासकीय अस्पताल ले जाया गया|

 जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हिरासत में आरोपी ने विवाद और हमले की बात स्वीकार की है। कुम्हारी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *