मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा दौरा आज, शिक्षक सम्मान समारोह में होंगे शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में भी शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे हेलीकॉप्टर से बेमेतरा पहुंचेंगे। इसके बाद वे बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित विकास कार्यों से संबंधित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:20 बजे से 2 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:05 बजे आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे दोपहर 2:15 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:55 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री निवास पहुंचने के बाद उनका शेष कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *