भिलाई में भगवा पार्टी की शहर कोर कमेटी गठित, शालिनी पटेल के नेतृत्व में नई टीम घोषित

भिलाई। भगवा पार्टी (भारतीय गण वार्ता) भिलाई शहर इकाई को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए शहर अध्यक्ष शालिनी पटेल ने शहर कोर कमेटी एवं कार्यकारिणी का गठन किया है। यह नियुक्तियां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला के मार्गदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा की अनुमति तथा प्रदेश महासचिव ज्ञानेश्वर प्रसाद ताम्रकार की अनुशंसा से की गई हैं।

घोषित सूची के अनुसार, मनोज घोड़ेसवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. प्रभा पटेरिया एवं अनीश चौबे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महासचिव की जिम्मेदारी संजय मिश्रा और रामेन्द्र नेताम को सौंपी गई है। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. आशीष जैन को नियुक्त किया गया है।

सचिव पद पर पूनम पटेल, रूबी कुमारी, तारा झा, कवलजीत कौर, ललित शुक्ला, टिकेश्वर वैष्णव, प्रीति साव तथा देवव्रत कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों में श्रुति पटेल, आयुष मिश्रा, के. व्यंकटेश्वर, वीरेंद्र कुमार, सुनील साहू, मनीष सोनी, सर्वेश भट्ट, मोहिनी साहू, जीतेन्द्र कुमार जंघेल, उमा साहू, रीतेश बंजारे, रूबी झा, ताराचरण झा तथा परमजीत कौर को शामिल किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने अध्यक्ष शालिनी पटेल एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से पार्टी के उद्देश्यों, रीति-नीति एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत करने और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इन नियुक्तियों पर प्रदेश संगठन के उपाध्यक्ष अतुल नंद शुक्ला, हिरेन्द्र कुमार साहू, महासचिव ज्ञानेश्वर प्रसाद ताम्रकार, आकाश दुबे, प्रदेश सचिव मीना बिष्ट, वरुणेश्वर पाण्डेय, विपिन गुप्ता, प्रियंक सोनी, मनहरण साहू, भागवत देवांगन, ओमप्रकाश सोनी, मनोज गुप्ता एवं मेघराज कोटवानी सहित अनेक पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *