रायपुर, 25 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को राजधानी रायपुर और बालोद जिले के डौंडीलोहारा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दिनभर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम, डौंडीलोहारा में ‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह 2026’ और शाम को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा डौंडीलोहारा के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12:40 बजे ग्राम बटेरा मैदान स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कार से लाल रघुवीर मैदान के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:55 बजे लाल रघुवीर मैदान, डौंडीलोहारा पहुंचकर आयोजित ‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह 2026’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 2:30 बजे वे डौंडीलोहारा से रवाना होकर बटेरा हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे।
रायपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे, जहां उनका कुछ समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद शाम 6:15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे से रात 9 बजे तक प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। बैठक समाप्त होने के बाद वे रात 9:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।