CM Today Schedule: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में करेंगे अहम बैठकें, जानें दिनभर का पूरा कार्यक्रम

रायपुर, 1 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बुधवार का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज दिनभर मंत्रालय में शासकीय कार्यों के निष्पादन, प्रशासनिक बैठकों और अन्य सरकारी कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मंत्रालय में विभिन्न शासकीय कार्यों का निष्पादन करेंगे। इस दौरान उनका समय प्रशासनिक बैठकों, विभागीय समीक्षा और अन्य आरक्षित सरकारी कार्यों के लिए निर्धारित किया गया है।

शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और 5:55 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय मुख्यमंत्री निवास में आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम में किसी सार्वजनिक आयोजन का उल्लेख नहीं है। दिनभर वे शासन-प्रशासन से जुड़े कार्यों और बैठकों पर फोकस करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *