रूआबांधा मार्केट से निगमने हटाया अतिक्रमण

लोकतंत्र प्रहरी। छत्तीसगढ़।रिसाली नगर पालिक निगम आयुक्त मोनिका वर्मा के निर्देश पर तोड़ू दस्ते ने रूआबांधा सब्जी मार्केट में हो रहे अतिक्रमण को हटाया। तोड़-फोड़ विभाग के प्रभारी अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने दीवार को ढहाया। साथ ही नागरिकों  और फुटकर व्यापारी को आगाह किया है कि बिना अनुमति निर्माण न किया जाए।

उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त मोनिका वर्मा रोज की तरह सोमवार की सुबह वार्ड भ्रमण के तहत रूआबांधा सब्जी मार्केट पहुंची थी। यहां पर नवरात्रि की तैयारियां हो रही थी। पण्डाल के सामने कुछ मजदुर ईंट जुड़ाई का कार्य कर रहे थे। निगम अमला को देखते ही मजदुर काम बंद कर दिए। पता साजी करने पर खुलासा हुआ कि कुछ लोग खाली जमीन पर अतिक्रमण कर रहे है। मौके पर आयुक्त ने तत्काल तोड़-फोड़ विभाग प्रभारी को तलब कर तोड़ने के निर्देश दिए।

इसके अलावा आयुक्त ने मुख्य बाजार और सड़क किनारे दुकान चलाने वाले व्यापारियों को आगाह किया है कि वें समानों को दुकान के सामने सड़क पर न रखे। चेतावनी के बाद भी समान रखे पाए जाने पर उसे जब्त किया जाएगा। आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि खाली जमीन देखकर उस पर अतिक्रमण न करे। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ निगम सख्ती से कार्यवाही करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *