दुर्ग ग्रामीण संकुल ने हायर सेकेंडरी स्कूल रूआबांधा में शैक्षिक संगोष्ठी और शिक्षक सम्मान का किया आयोजन

भिलाई। विकासखंड दुर्ग ग्रामीण संकुल शैक्षिक समन्वयक मंच द्वारा शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान का आयोजन हायर सेकेंडरी विद्यालय रूआबांधा में आयोजित किया गया,जिसमें वरिष्ठ संकुल समन्वयक नेमसिंह साहू ने स्वागत भाषण देते हुए कहा ये आयोजन संकुल समन्वयकों द्वारा गुणवत्ता विकाश शैक्षिक संवाद  अधिकारियों का मार्ग दर्शन एवं  संकुल में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान करने आयोजित किया गया।

हमारे संकुल समन्वयक साथी अपने शाला के साथ  संकुल में कार्य कर उच्च कार्यालय में सेतु का कार्य कर रहे हैं ऐसे साथियों का भी सम्मान इस मंच से होना चाहिए।

कार्यक्रम में  संयुक्त संचालक  आरएल ठाकुर ने बच्चों में शैक्षिक गुणवत्ता लाने के लिए पूरी तैयारी के साथ शाला  आने की बातें कही।हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण  बच्चे है,जब बच्चे ही नहीं रहेंगे तो गुणवत्ता की बात करने का कोई औचित्य ही नहीं।

जिला परियोजना समन्वयक सुरेन्द्र पांडेय ने भी गुणवत्ता विकास के लिए शाला बालक और पालक को साथ लेकर चलने की बात कही। कार्यक्रम अध्यक्षता कर रही  दीप्ति गुप्ता प्राचार्य ने भी कहा कि शिक्षक की सही परख उसके पढ़ाए बच्चे करते हैं, जब हम इन बच्चों को सम्मान देंगे,उनकी कमजोरियों को समझ कर उनको दूर करने का प्रयास करेंगे तभी गुणवत्ता आ पाएगी।

विकासखंड शिक्षाधिकारी  राजेश्वरी चंद्राकर ने कहा कि संकुल समन्वयक द्वारा शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा इसका सार्थक परिणाम विकासखंड में देखने को मिलेगा,सभी पुरस्कृत शिक्षकों को बधाई देते हुए और अच्छा कार्य करते रहने कहा। आपकी जिला राज्य ओर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान होगी।जिस प्रकार श्रीमती प्रज्ञा सिंग ने राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान जिले को दिलाई है।वार्ड पार्षद  सारिका साहू ने  कहा कि जहां जनप्रतिनिधि की आवश्यकता होगी|

 हम भी शैक्षिक गुणवत्ता में आपके साथ रहेंगे,ये आयोजन मेरे लिए बिल्कुल अलग महत्व रखता हैं जिसमें हम बच्चों की बात कर रहे,उनकी गुणवत्ता की बात कर रहे।निश्चित ही इसका अच्छा परिणाम मिलेगा।कार्यक्रम में नेमसिंह साहू जयंत यादव, धानेश्वर धुर्वे,अरविंद बंजारे,इंद्रेश बंजारे,देवेंद्र तिवारी,ऋषिकांत शुक्ला,पुरुषोत्तम सपहा,त्रिभुवन देशमुख ,सुरेन्द्र स्वर्णकार,सुमन प्रधान,रंजना देशमुख,ऊषा पांडेय सहित सभी समन्वयकों का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *