आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में निगम की सख्त कार्रवाई

  • आयुक्त के निर्देश पर प्लेसमेंट कर्मचारी सेवा से पृथक

दुर्ग / 09 मई / नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर वायरल व्हाट्सएप चैट के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्लेसमेंट कर्मचारी गौतम साहू को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की है।

प्राप्त शिकायत के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हुए चैट के स्क्रीनशॉट में हिंदू देवी-देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का आरोप सामने आया था। शिकायत प्राप्त होते ही निगम आयुक्त ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

दुर्ग नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी धर्म, आस्था एवं सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाली गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासकीय कार्यों में अनुशासन, मर्यादा एवं आचरण का पालन सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है।

आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार संबंधित प्लेसमेंट कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करते हुए सेवा से पृथक कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *