पश्चिम बंगाल हिंसा पर भगवा पार्टी का तीखा प्रहार,लगातार हत्याएँ लोकतंत्र के लिए खतरा, सनातन विरोधी तत्वों पर हो सख्त कार्रवाई — देवेश मिश्रा

रायपुर / दुर्ग : भगवा (भारतीय गण वार्ता) पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने पश्चिम बंगाल में चुनाव पश्चात लगातार हो रही हत्याओं और हिंसक घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं भारतीय लोकतंत्र के लिए अत्यंत चिंताजनक हैं।

देवेश मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन सत्ता में बने रहने की लालसा में हार स्वीकार न करना और हिंसा, भय व अराजकता का वातावरण बनाना पूरी तरह अलोकतांत्रिक और अस्वीकार्य है।

उन्होंने गत रात्रि भैया चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की। मृतक, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक बताए जा रहे हैं। देवेश मिश्रा ने चंद्रनाथ रथ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे सनातन विचारधारा पर सीधा हमला बताया।

प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि चुनाव परिणामों के बाद तृणमूल कांग्रेस एवं अन्य विरोधी दलों द्वारा संविधान विरोधी गतिविधियों और उन्मादी दंगे-फसाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो किसी भी दृष्टि से क्षम्य नहीं है।

देवेश मिश्रा ने केंद्र सरकार से मांग की कि पश्चिम बंगाल में सक्रिय सनातन विरोधी आतंकियों एवं ऐसे नेताओं पर तत्काल कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें देश-निकाला दिया जाए, ताकि देश की एकता, शांति और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की जा सके।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह स्थिति पूरे देश के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *