खैरागढ़। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर एवं खैरागढ़ सरकारी अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में आज, 04 नवंबर 2026 (बुधवार) को एक दिवसीय निःशुल्क कैंसर रोग जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर खैरागढ़ सरकारी अस्पताल परिसर में आयोजित था.जहां रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने शिविर में पहुंचे लोगों को जांच कर उचित परामर्श दिया।

निःशुल्क जांच व परामर्श
शिविर में मरीजों की जाँच और उचित चिकित्सीय परामर्श देने के लिए रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के तीन ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टर. बबलेश महावर (एमबीबीएस, डीएनबी – एनेस्थिसियोलॉजी, सीनियर कंसलटेंट – हेड पेन एवं पैलिएटिव मेडिसिन),
डॉ. नवीन जैन (एमडीएस, एफएचएनओ, एफआईसीओ – कंसलटेंट हेड एवं नेक ऑन्कोलॉजी)
-. डॉ. रुचिर धाकड़ (एमबीबीएस, एमएस, एमसीएच – कंसलटेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक ऑन्कोसर्जन) मौजूद रहें।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि, शिविर का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक निर्धारित किया गया था। जिसमें जांच काफ़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
शिविर में आने वाले मरीजों को आयुष्मान कार्ड (या शासकीय स्वास्थ्य योजना कार्ड) के अंतर्गत निःशुल्क इलाज व जाँच की पात्रता के अनुसार सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई।